यूपी भूलेख, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसे उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा राज्य में भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने और UP Bhulekh पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया है।
इस वेबपेज मे आप खसरा, खतौनी की नक़ल निकालने का तरीका बताया गया है, और UP Bhulekh पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर कैसे करे इसके बारे में बताया गया है। इस वेबपेज की मदद से आप खसरा, खतौनी की नक़ल निकालने, और उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.
खतौनी का नक़ल देखने के लिए सबसे पहले आपको अधिकारी वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in/ पर जाना है |
अब आपको " खतौनी ( अधिकार अभिलेख ) कि नक़ल देखे " पर क्लिक करना है |
अब आपके सामने captch code आएगा|
उसे भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर दे |
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा | जिसमे आपको अपना जनपद, तहसील, और ग्राम चुनना होगा |
सबसे पहले अपना जनपद चुने |
इसके बाद आपको अपना तहसील चुनना होगा |
अब आप अपना ग्राम चुने |
यदि आपको अपना ग्राम खोजने में दिक्कत आ रहा है ,तो आप अपने ग्राम का पहला अक्षर पर क्लिक करे |
अब एक नया पेज खुलेगा और आपके सामने चार विकल्प दिखेगा |
इन चारो विकल्प में से एक को चुने, जिसकी जानकारी आपके पास है |
अब आप अपना खाता संख्या भरकर कर खोजें पर क्लिक करे |
इसके बाद निचे आपका संख्या दिखने लगेगा, उस पर एक बार क्लिक करे |
इसके बाद उध्दरण देखे पर क्लिक करे |
अब आपके सामने कैप्चा कोड आएगा, उसे भरकर Continue पर क्लिक कर दे |
अब आपका उध्दरण खतौनी देखने लगेगा, आप उसे प्रिंट भी कर सकते है|
यूपी में जमीन लेने या जमीन संपत्ति में निवेश करने से पहले, आपको यह जाँच कर लेना चाहिए कि संपति किसी कानूनी या वित्तीय विवाद में फस तो नहीं है | इसके लिए आपको भूखण्ड के वाद ग्रस्त कि स्थिति चेक करना होगा | जाँच करने का प्रकिया निम्नलिखित है :
सबसे पहले आधिकारी वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in/ पर जाना है |
होम पर पहुंचे के बाद " भूखण्ड / गाटे के वाद ग्रस्त होने कि स्थिति जाने " पर क्लिक करे |
अब एक नया पेज ओपन होगा, उसमे आपको जिला, तहसील और गांव का चयन करना है |
इसके बाद आप नए पेज पर पहुच जायेगे, उस पेज में आपको खसरा / गाटा संख्या भरना होगा और "गाटा प्रस्थिति " विकल्प पर क्लिक करे |
अब यदि आपके द्वारा भरे गए खसरा / गाटा नंबर पर कोई विवाद चल रहा है, तो आपको जानकारी मिल जायेगा |
उत्तर प्रदेश का भू-नक्श देखने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://upbhunaksha.gov.in/ पर जाये |
अब आपको अपना जिला, तहसील, ग्राम और प्लाट नंबर को चुने |
इसके बाद आपके स्क्रीन पर चुने हुए स्थना का नक्श दिखने लगेगा |
नक़्शे को डाउनलोड करने के लिए "Map Report" पर क्लिक करे |
अब नक्शा PDF फाइल में डाउनलोड हो गायेगा |
भूलेख पोर्टल कि लोग अपनी जमीन से जुड़ी हुई सेवाए प्रदान करता है | और लोग घर बैठे आसानी से खसरा, खतौनी, नक्शा और जमीन से जुड़ी हुई जानकारी प्राप्त कर सकते है |
भूलेख दो शब्दों से मिलकर बना है, भू + लेख , "भू" का अर्थ है भूमि और लेख का अर्थ है अभिलेख | इस प्रकार, यूपी भूलेख का अर्थ है - उत्तर प्रदेश में भूमि का अभिलेख | यह पोर्टल जमीन से जुड़ी हुई जानकारी प्रदान करता है |
भूखण्ड / गाटे के विक्रय कि स्थिति
भूखण्ड / गाटे के वाद के ग्रस्त होने कि स्थिति
खतौनी ( अधिकार अभिलेख ) कि नक़ल
रियल टाइम खतौनी का नक़ल
राजस्व ग्राम खतौनी का कोड व भूखण्ड / गाटे का यूनिक कोड
अगर आपको यूपी भूलेख पोर्टल में कोई टेक्निकल समस्या या खतौनी से सम्बंधित कोई समस्या हो तो आप निचे दिए गे ईमेल आईडी या नंबर पर संपर्क कर सकते है |
ईमेल आईडी | bhulekh-up@gov.in |
लैंडलाइन नंबर | +91-522-2217145 |
मोबाइल नंबर | +91-7080100588 |
वेबसाइट | https://upbhulekh.gov.in/ |